अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शराब पीकर हंगामा करते हुए शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारुण थाना क्षेत्र के मोहनगंज नवोदय विद्यालय के पास से बारूण पुलिस ने एक शराबी को हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया।बारूण थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक शराबी शराब पीकर नवोदय विद्यालय के पास हंगामा कर रहा है।शराबी भोजपुर जिला के नवादा थाना स्थित श्री टोला गांव का निवासी हरिकांत चौधरी है, जिसे पुलिस गिरफ्तार किया।शराबी को बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब पीने को लेकर जांच कराई गई।जांच उपरांत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराबी को जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button