*विषय:-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में दिलाई गई सतर्कता शपथ*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता तथा सुशासन के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव श्री नित्यानन्द प्रसाद की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री रामचंद्र पांडेय, संयुक्त सचिव (प्रबंध कोषांग) श्री धीरज कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव श्री नित्यानन्द प्रसाद ने कहा कि सुशासन की आधारशिला पारदर्शिता, नैतिकता एवं उत्तरदायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
सतर्कता शपथ कार्यक्रम के माध्यम से विभाग ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा जनहित में पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


