ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा0 बिन्देश्वर राम आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-डा0 विन्देश्वर राम के साथ शामिल होने वाले नेताओं में राज कुमार पासवान, संतोष पंडित, दीनवन्धु राम, कृष्णा राम, प्रमोद राम, सुकेश राम सहित सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्ता थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डा0 विन्देश्वर राम के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर डा0 विन्देश्वर राम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। हम डा0 विन्देश्वर राम एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं।

इस अवसर पर डा0 विन्देश्वर राम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया हूँ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!