प्रमुख खबरें

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक 18 को पटना में: रामपुकार*।

 त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बैठक में रालोमो सुप्रीमों व सांसद उपेंद्र कुशवाहा होंगे मुख्य अतिथि* पटना: 17 फरवरी: राष्ट्रीय लोक मोर्चा की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक दरोगा प्रसाद राय स्मारक भवन पटना में 18 फरवरी को आयोजित की गई है, जिसमें बिहार से 40 संगठन जिलों के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेतागण शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी सुप्रीमों व राज्यसभा सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।इस बैठक में संगठनात्मक 40 जिलों के संयोजक मंडल के सदस्य समेत सभी प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष गण, बिहार के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीगण समेत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज व सुभाष चंद्रवंशी समेत प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव परिणाम में मिली सफलता के बाद पहली बार यह प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हो रही है। बैठक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।@ राम पुकार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार मोबाइल 9304444676

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!