ताजा खबरदेश

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूछे चंद सवाल

Sagar Kumar/k k singh

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूछे चंद सवाल

सासाराम में तथाकथित अपराधिक घटना का ब्योरा सार्वजनिक क्यों नहीं किया

नवादा के रजौली में परमाणु संयंत्र ताप घर का ब्योरा करें जारी

मोदी सरकार द्वारा नवादा से दिल्ली के लिए शुरू ट्रेन का नंबर और समय करें प्रकाशित

अमित शाह धार्मिक उन्माद के गुनाहगार

 

 

5 अप्रैल 2023, पटना।

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री विधानपार्षद श्री नीरज कुमार ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नवादा दौरे के क्रम में सासाराम के संदर्भ में एवं अन्य विषयों पर की गयी गलत बयानी पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनसे चंद सवालों के जवाब मांगे हैं।

नीरज कुमार ने अमित शाह जी से पूछा कि अपने नवादा दौरे के 72 घंटा बीत जाने के बाद भी क्या वो जवाब देंगे? क्या यह सही नहीं है कि हिसुआ के सार्वजनिक सभा में आपने कहा था कि सासाराम में लोग मारे जा रहे हैं, गोलियाँ चल रही है, टीयर गैस छूट रहे हैं इस लिए मैं वहाँ नहीं जा पाया। परन्तु क्यों नहीं इस सम्बन्ध में आपने अबतक तथाकथित आपराधिक घटना का ब्योरा सार्वजनिक किया?

उन्होंने पूछा कि क्या यह सही है कि नवादा के रजौली में परमाणु संयंत्र ताप घर बन चुका है? अगर हाँ तो कहाँ बना है, उसका सभी विवरणों के साथ पूर्ण ब्योरा जारी करें।

मुख्य प्रवक्ता ने पूछा कि क्या यह सही है कि नवादा के रजौली अंतर्गत भड़ा गांव में बंजर भूमि पर प्रधानमंत्री माइक्रो इरिगेशन योजना के तहत वन ड्राॅप मोर क्राॅप के तहत खेती चालू हुई है? यदि हाँ तो वहां के उत्पादन, सिंचाई क्षेत्र एवं अन्य ब्योरा जारी करें।

नीरज कुमार ने पूछा कि क्या यह सही है कि मोदी सरकार ने नवादा से दिल्ली के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू किया है? अगर हाँ तो ट्रेन नंबर और उसकी समय सारणी प्रकाशित करें। साथ ही यह बतावें कि क्या किउल- नवादा- गया रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण पूर्ण हो गया है? यदि हाँ तो क्या आप बताएँगे कि तिलैया- शेखपुरा रेल खंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य कब पूरा हुआ?

मैगजीन पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर जाएं www.kewalsach.com

 

Related Articles

Back to top button