राजनीति

*प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं अध्यक्ष राजेश कुमार ने की बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक*

अविनास कुमार/सांगठनिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है नेतृत्व: प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू

संगठन में मिलेगी योग्य नेताओं को तरजीह: प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार

बिहार कांग्रेस सांगठनिक मजबूती के लिए लगातार बैठकें कर रही है। इसी सिलसिले में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रमुख बैठकों का दौर रहा। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व विधायक व विधान पार्षदों के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रमुख बैठक की।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार ने सांगठनिक मजबूती के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया और उनके सुझाव भी आमंत्रित किए जिसमें प्रमुख नेताओं ने अपनी बात प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखी। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला कांग्रेस कमिटी और प्रदेश कमिटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। पार्टी लगातार चुनावी वर्ष में संगठन को धारदार बनाने की कवायद कर रही है और आने वाले समय में सभी कमिटियों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सुझाव मांगे और उनपर गहन मंथन किया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर पार्टी के मजबूती के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के सहयोग से ही हम पार्टी को सांगठनिक धार दे सकेंगे। उन्होंने सभी के सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि योग्य कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाएगा।

इस बैठक के बाद राज्य के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई और उन्हें भी प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लवारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का अपना वादा दुहराया। साथ ही उनसे सहयोग लेकर मजबूती से जमीन पर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता डा० शकील अहमद खान, ए.आई.सी.सी के सचिव सह प्रभारी सुशील कुमार पासी, शाहनवाज आलम, देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो० रामजतन सिन्हा, पूनम पासवान, चंदन यादव, तौकीर आलम, कौकब कादरी, अजित शर्मा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, संजीव प्रसाद टोनी, वीणा शाही, प्रेमचन्द्र मिश्रा, मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन, विधायक विजय शंकर दूबे, संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, आबिदुर रहमान, डा० समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, विजेन्द्र चौधरी, विश्वनाथ राम, अफाक आलम, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, छत्रपति यादव, नीतू कुमारी, इजहारुल हुसैन, अजय चौधरी, बंटी चौधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा, ज्योति कुमार सिंह , कपिलदेव प्रसाद यादव, निर्मल वर्मा, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ,अमिता भूषण, राज कुमार राजन, मनोज कुमार सिंह, कैलाश पाल, नागेन्द्र कुमार शकीलुररहमान, राज कुमार शर्मा , मदन मोहन तिवारी, डा० अजय कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, गजानन्द शाही, विनोद यादव, मो० खान अली, सुनीता देवी, विनय वर्मा, रामायण प्रसाद यादव, विकल, राजेश कुमार सिंहा , डॉ संजय यादव ,ज्ञान रंजन मंजीत आनंद साहू, सत्येंद्र कुमार सिंह , उमेश कुमार राम , सुधा मिश्रा ,अरविंद लाल रजक, मधुरेंद्र कुमार सिंह ,अशोक गगन , सौरभ सिन्हा , कुंदन गुप्ता , अनुराग चंदन, संतोष श्रीवास्तव , बैद्यनाथ शर्मा ,सुनील कुमार सिंह सहित सभी जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button