ताजा खबर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्व डीजीपी डीपी ओझा के निधन पर जताया शोक

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीपी ओझा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संजय कुमार सिन्हा /पटना-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. ओझा 1967 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और 1 फरवरी 2003 को उन्होंने सूबे के डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था। स्व. ओझा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित स्व. ओझा भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी से वीआरएस लेने के बाद से पटना में ही रह रहे थे। उनके निधन से वें व्यक्तिगत तौर पर आहत हैं। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर हिम्मत दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button