किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़
किशनगंज में विधि-व्यवस्था सुधार को लेकर एसपी का बड़ा कदम, कई थानाध्यक्षों का तबादला

किशनगंज,22जुलाई(के.स.)। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थानों के थानाध्यक्षों का तबादला किया है। यह तबादला विभागीय रिक्तियों, प्रशिक्षण आवश्यकताओं और सेवा हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है:
- पु०अ०नि० कुन्दन कुमार — वर्तमान में किशनगंज थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित थे, अब उन्हें थानाध्यक्ष, गर्वनडांगा थाना बनाया गया है।
- पु०अ०नि० अंकित सिंह — किशनगंज थाना (अनुसंधान इकाई) से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष, पौआखाली थाना के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
- पु०अ०नि० बिपिन कुमार सिंह — पोठिया थाना (अनुसंधान इकाई) से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष, दिघलबैंक थाना बनाए गए हैं।
- पु०अ०नि० रविशंकर कुमार — अब तक थानाध्यक्ष, गर्वनडांगा थाना के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस केन्द्र, किशनगंज में पदस्थापित किया गया है।
- पु०अ०नि० आशुतोष कुमार मिश्रा — थानाध्यक्ष, पौआखाली थाना के रूप में कार्यरत थे, अब उन्हें भी पुलिस केन्द्र, किशनगंज में भेजा गया है।
- पु०अ०नि० सुमेश कुमार — अब तक थानाध्यक्ष, दिघलबैंक थाना के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प्रशिक्षण शाखा, सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र, किशनगंज में पदस्थापित किया गया है। यह तबादला उनके अनुरोध अभ्यावेदन के आधार पर किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता तथा जनता से समन्वय बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट/धर्मेन्द्र सिंह