झारखंडताजा खबरराजनीतिविचार

खेल से अनुशासन का विकास होता है इसे अपने जीवन में आत्मसात करें – पुष्पा देवी

रणधीर दुबे

पाटन – मेराल में स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह एवं शैलेश सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन हुआ।
इसके मुख्य अतिथि श्रीमती विधायक पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार उपस्थित थे।
इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह, सचिन, अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह,पंचायत के पूर्व मुखिया रामबरन सिंह, हरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, विनोद विश्वकर्मा, पंचायत समिति मंजू देवी, वार्ड सदस्य परमिंदर सिंह, उप मुखिया पूर्व सावित्री देवी, विशंभर बैठा, नागेश्वर सिंह, पाटन मंडल पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी और हजारों की संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद थे।
विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि खेल से अनुशासन का विकास होता है और अनुशासित खिलाड़ी ही देश के अनुशासित नागरिक भी बनते हैं अतः यह हमारे जीवन में आत्मसात करने की चीज है । पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा की खेल एक स्वस्थ प्रतियगिता है जो मानसिक विकास को बल देता है। पूर्व सांसद ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उन्हें अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!