District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरगंज में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 27 सितंबर 2022 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा भात डाला पार्क, ठाकुरगंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता गांधी लाल सिंह तथा पारा विधिक स्वयं सेवक सुभाष कुमार साहा एवं विजय मिश्रा प्रतिनियुक्त किए गए थे। विधिक जागरूकता शिविर में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 नवंबर 2022 को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली है के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता, मध्यस्था केंद्र की प्रक्रिया, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में भी लोगों को जानकारी दिया गया। पारा विधिक स्वयं सेवकों ने भात डाला पार्क में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सहायता से संबंधित पर्चे भी बांटे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button