अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका डॉ रानी ठाकुर महिला सम्मान समारोह में सम्मानित।…

सत्येन्द्र पाण्डेय/ पटना:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जमशेदपुर विजया गार्डन निवासी शहर की चर्चित समाजसेविका डॉ रानी ठाकुर को गुरुजी विचार मंच द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान मे महिला सम्मान समारोह मे उनके उत्कर्ष कार्य के लिए छूटनी महतो पदमश्री और अन्य महिलाओं के साथ मंच में सम्मानित पूर्व सांसद सुमन महतो और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डॉ रानी ठाकुर ने कहा खासकर छूटनी महतो पदमश्री के साथ और अन्य वरिष्ठ के साथ उनका सम्मानित होना यह उनके लिए एक गौरवंतित पल है। अब वह नई उत्साह के साथ और समाज मे सेवा देने को प्रयत्नशील रहेंगी।
साक्षात्कार में डॉ रानी ठाकुर ने बताया कि मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025,
पूर्व मिस बिहार, मिसेज एशिया 2019, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2021, मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022,
मिसेज इंडिया वर्ल्ड डायनेमिक फीमेल अवॉर्ड 2022,मिसेज दीवा अवॉर्ड 2023 में सम्मानित की जा चुकी है ।
भाजपा नेत्री वर्तमान मे डॉ रानी ठाकुर
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के पद पर सेवारत हैं। समाजसेवा के दृष्टिकोण से
छठ, रामनवमी वगैरह मे शिविर लगाना
बच्चों को किताब कॉपी बिस्किट वगैरह वितरण करना सेवा का एक सतत प्रयास रहा है।विवाह मे गरीबों को मदद करना,अनाथ बच्चों और वृद्धा आश्रम मे समय- समय पर मदद करना खाने का सामान वितरण करना उनके समाज सेवा का दिलचस्प पहेलु रहा है।जो भी उनके समक्ष दुख लेकर आए उनको मदद करने के साथ नई उत्साह और समाज मे सेवा देने को प्रयत्नशील रहेंगी ।डॉ रानी ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा की धनी एवं नारी सशक्तिकरणकी एक अच्छी मिसाल है ।उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए आधिकारिक विषय की घोषणा की है: ”
सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए
अधिकार, न्याय एवं कार्रवाई अनिवार्य है।महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने, लैंगिक समानता की वकालत करने और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने का एक वैश्विक दिन है, जो शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और कला जैसे हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति और सशक्तिकरण को दर्शाता है, ताकि सभी के लिए समान अवसर और अधिकार सुनिश्चित किए जा सकें, जैसा कि में बताया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है ।यह दिन समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करता है ।यह लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देता है ।महिला दिवस हमें अपनी माँ, बहन, शिक्षकों और दोस्तों जैसी महिलाओं की सराहना करने की याद दिलाता है ।यह दिन बाधाओं को तोड़ने वाली प्रेरणादायक महिलाओं की कहानियों को उजागर करता है ।स्कूलों और संगठनों में इस दिन को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।यह दिन महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों के महत्व पर जोर देता है ।यह लैंगिक वेतन अंतर और हिंसा जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है ।महिला सशक्तिकरण से समुदाय और राष्ट्र मजबूत होते हैं, यह एक महत्वपूर्ण संदेश है ।यह एक समान दुनिया के निर्माण के लिए काम करने का एक अनुस्मारक है ।
