District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मिनहाज हत्याकांड मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार और एक फरार।

एक ही परिवार के दो लोगो की हुई थी हत्या।

  • प्रशासन द्वारा किए गए इस उदभेदन के बाद पुलिस की हो रही है जमकर तारीफ।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के बहादुरगंज के अल्ताबाड़ी में जमीन विवाद में शकील की हत्या के बाद मुख्य गवाह मिन्हाज की भी हत्या की गई थी। जिसके बाद मर्डर के मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। गौरतलब हो कि खानदानी विवाद में अगस्त महीने में शकील आलम की हत्या कर दी गई थी। तब ग्रामीणों ने मामले को पंचायत के स्तर पर रफादफा कर दिया था। लेकिन शकील का साला मिन्हाज आलम पूरे मामले का गवाह था। जिसे हमलावरों ने चुप रहने की हिदायत दी थी। इस बीच 28 सितंबर को उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में रविवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु मिनहाज के परिवार वालो मिल न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। एसपी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अलताबाड़ी मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एक व्यक्ति फरार है जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button