
नवेंदु मिश्र
मेदीनीनगर- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता ने विषय प्रवेश कराते हुए हुए कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सरकार आई है तब से महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ गए हैं. दुष्कर्म उत्पीड़न एवं अत्याचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आगामी 12 अगस्त को पलामू समाहरणालय के समक्ष करने की योजना है . इस आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन में लगभग 5000 महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया जाएगा. जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार आई है तब से आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित व गरीब महिलाओं के ऊपर अत्याचार बहुत ज्यादा बढ़ गया है. सरकार ने इसे रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, बल्कि वह इस मामले में पूरी तरह असफल है. उसी का यह यह दुष्परिणाम है की महिला मोर्चा को समाहरणालय पलामू के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता आन पड़ी है. हालत तो ऐसी है कि जो महिलाएं थाना प्रभारी के रूप में राज्य के थानों में लॉ एंड ऑर्डर को संभालती हैं वह भी सुरक्षित नहीं है पूर्व में उनके साथ भी ऐसी घटनाएं हुई हैं. यहां महिला खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं है. पूरे प्रदेश की स्थिति गड़बड़ हो गई है खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर के.
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि झारखंड की सरकार अत्याचार, भ्रष्टाचार की पोशक है. न केवल महिला बल्कि कोई भी वर्ग इससे खुश नहीं है आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा इनको भुगतना पड़ेगा.
वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हमारी संस्था की एक अभिन्न अंग है. पूरे देश की आबादी लगभग आधी महिलाओं की है उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी की होनी चाहिए. जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को शुरू से ही सम्मान देती रही है और इसके लिए राजमाता विजया राजे सिंधिया जैसी महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया. आज भी भारतीय जनता पार्टी में महिलाएं अपना अहम योगदान दे रही हैं. व पार्टी से महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही हैं. बल्कि उनकी आवाज पुरे दम खम के साथ लोकसभा और राज्यसभा में उठाने का काम करती हैं. वर्तमान कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है. जो महिलाएं पहले घर के चौखट से बाहर नहीं निकलना पसंद करती थी आज वह बस, ऑटो,सरकार, पंचायत, सी एस पि व छोटे-मोटे व्यापार इन सभी को सुचारू ढंग से चला रही हैं. भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है व नारी वंदन का कार्य करती है. मंच संचालन का कार्य महिला मोर्चा की महामंत्री लक्ष्मी रवि ने किया. व सभा समाप्ति की घोषणा जिला उपाध्यक्ष रीना किशोर ने किया. मौके पर प्रिया सिंह, प्रतिमा गुप्ता, निहारिका रानी, किरण देवी, रेखा गुप्ता, रेखा सिंह, मुन्नी देवी, किरण देवी, अर्चना देवी, सरिता देवी, लीलावती देवी, सुमन गुप्ता, रिता सिंह, बबीता देवी, नीलम कुमारी, चंद्रमुखी देवी, रानी देवी, सरिता गुप्ता समेत महिला मोर्चा की कई महिलाएं, कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।