ताजा खबर

कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना द्वारा स्थल चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना द्वारा स्थल चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे दयानंद कन्या विद्यालय, मीठापुर, मिलर हाईस्कूल, खिलखिलाहट रैन्बो होम, पटना, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, राजभवन, पटना, बाँकीपुर कन्या मध्य विद्यालय, पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बेली रोड, डी ए वी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर, किलकारी बिहार बाल भवन, पटना, डॉन बास्को स्कूल के 83 विद्यार्थियों ने भाग लिया था | उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आज दिनांक 17.02.2026 को कार्यक्रम का आयोजन कर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के अपर निदेशक डॉ. विमल तिवारी, अपर निदेशक (संग्रहालय निदेशालय) डॉ विनय कुमार तथा डॉ शंकर सुमन द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया | इस प्रतियोगिता मे किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के आदित्य रंजन को विशिष्ट, आदित्य राज को प्रथम पुरस्कार दिया गया | द्वितीय पुरस्कार किलकारी बिहार बाल भवन, पटना की आराध्या कुमारी एवं बाँकीपुर कन्या मध्य विद्यालय की नीतिका कुमारी को दिया गया | पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बेली रोड की हर्षिता यादव तथा बाँकीपुर कन्या मध्य विद्यालय की फलक नूर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया | इस प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | कार्यक्रम मे संग्रहालय की दीर्घा सहायक डॉ रीता कुमारी, डॉ मनीष कुमार, डी ई ओ श्री जितेंद्र कुमार, कार्यालय लिपिक श्री शिवनाथ मण्डल सहित सभी संग्रहालय कर्मी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!