राज्य
जमशेदपुर, तालसा में सिधु कानू युवा खेल क्लब के गठन हुआ।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : पोटका , जमशेदपुर प्रखंड के केरुआडूंगरी पंचायत में तलसा मौजा का ग्राम सभा हुआ। मांझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू ने सभा की अध्यक्षता की। सरकार के निर्देशानुसार ग्राम सभा मे तालसा मौजा का सिधु कानू युवा क्लब का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सिमल टुडू, उपाध्यक्ष संखो टुडू, सचिव शंकर मुर्मू को चयन किया गया। ग्राम सभा मे अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया कानू मुर्मू, समाजसेवी पंचानन हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य सरोति हेम्ब्रम, लक्ष्मी हेम्ब्रम, पांसोती मार्डी आदि उपस्थित थे।