Uncategorized

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के मछुआरा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ए.एफ.रामेश्वरम ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और कांग्रेसजनों में मिठाईयाँ बांटी गयी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली से भेजे अपने बधाई संदेश में कहा कि खड़गे जी जीवन भर कांग्रेस के एक समर्पित सिपाही की तरह काम करते रहे और जो भी जिम्मेदारी मिली उसे पूरी सिद्दत से निभायी। एक दलित फैक्ट्री मजदूर के परिवार में पैदा होकर कांग्रेस जैसी ऐतिहासिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना एक महान उपलब्धि है, जो खड़गे जी की राजनीतिक दूर-दृष्टि एवं चिंतन की विलक्षण प्रतिभा का परिचायक है।

वहीं पूर्व मंत्री श्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि वे प्रखंड स्तर से उठकर भारत जैसे देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक केवल अपने मेहनत,लगन, कांग्रेस के विचाराधारा के प्रति अपनी निष्ठा एवं राजनीतिक सोंच और दृष्टि के कारण पहुँच पाये।

अखिल भारतीय कांग्रेस के मछुआरा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ए.एफ.रामेश्वरम ने कहा कि खड़गे की सादगी और सामंजस्य स्थापित करने की कला उनको राजनीति में सबसे अलग करती है। वे एक महान दलित नेता हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, ममता निषाद,अजय चैधरी, मृणाल अनामय, अश्विनी कुमार, राजेश मिश्रा, अजित शुक्ला, प्रदुम्न यादव, सुनैना झा, रूमा सिंह मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!