ब्रेकिंग न्यूज़

*श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को तन मन धन से सफल बनाएंगे*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद  राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घघाटन नगर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में गोला पर अभियान के जिला अभियान प्रमुख राकेश तिवारी, अभियान प्रमुख अरुण कुमार ,कोषाध्यक्ष राणा रत्नाकर एवं नगर अभियान प्रमुख योगेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में बिशनपुर रामजानकी मठ के महांथ भोला शरण दास ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महंत श्री भोला शरण दास जी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण संतों एवं साधुओं के लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है।
अभियान प्रमुख राकेश तिवारी के द्वारा यह जानकारी दी गई की इस उद्घघाटन के साथ जिले के प्रत्येक पंचायत में धन समर्पण अभियान का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कोषाध्यक्ष ठाकुर रत्नाकर ने कहा कि हम शिवहर में अधिक से अधिक धन संग्रह का कार्य करेंगे।

विहिप जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने भरोसा दिलाया कि इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता तन मन धन से सहयोग कर इस अभियान को सफल बनाएंगे।

उक्त अवसर पर प्रथम कूपन शिवहर ग्रामीण का महंत प्रभु शरण दास जी द्वारा लिया गया तथा नगर का कूपन योगेंद्र प्रसाद गुप्ता जी एवं उनके परिवार द्वारा लिया गया।

उक्त अवसर पर आर एस एस जिला प्रचारक महेश जी के अलावे विनोद कुमार उर्फ हरि जी , अमरेश सिंह , विनय सिंह श्याम देव सिंह, रितेश कुमार, रवि रंजन , सुधीर सिंह ,डॉ चंदन, मधुरेंद्र पांडे , संजय सिंह ,राकेश सिंह , प्रकाश मिश्र मधुकर, राम स्वार्थ साह,
भाग्य नारायण सिंह, गौरव सिंह
अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य पंडित वेद प्रकाश शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोचार कर कार्यालय का पूजन कराया।

*संजय गुप्ता राष्ट्रीय सहारा अखबार शिवहर दर्शन पत्रिका*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!