District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा आपदा चक्रवाती हवा और लू से बचाव के लिये लोगों को किया जागरूक।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार इस वर्ष अपना 111वां दिवस मना रहा है। इस अवसर पर स्थानीय खगड़ा शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ स्टेडियम में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। विभाग द्वारा कई स्टॉल भी लगाया गया। जिसमें भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा आपदा चक्रवाती हवा और लू से बचाव के लिये लोगों को जागरूक किया गया। स्टॉल का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने रेडक्रॉस की कार्यो को सराहा। रेडक्रोस सचिव मिक़्क़ी साहा ने डीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर एसपी डॉ इनाम उल हक़ मैगनु, रेडक्रॉस के चेयरमैन व विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्षा नुदरत महजबी, सौरभ कुमार, रंजीत सिंह, ब्रजेश चन्द्र रोशन, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button