ताजा खबर
शारदा सिन्हा और सुशील मोदी को मरणोपरांत ये पुरस्कार दिया गया है।…
शारदा सिन्हा, सुशील मोदी से आर अश्विन तक, इन्हें मिला पद्म पुरस्कार।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंज़ूरी दी, जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं.
पद्म पुरस्कारों में सिनेमा, राजनीति, खेल जगत, चिकित्सा और कला समेत कई क्षेत्रों से आने वाली हस्तियां शामिल हैं.
पद्म विभूषण पाने वालों में सुज़ुकी के पूर्व प्रमुख ओसामू सुज़ुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) का नाम शामिल है.
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय और ग़ज़ल गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से नवाज़ा गया है.