ताजा खबर
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर नेे की माननीय नीतीश कुमार से मुलाकात, आत्मीयता से जाना कुशलक्षेम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।शुक्रवार को जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने मुलाकात की एवं आत्मीयता से जाना कुशलक्षेम। इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ एवं राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेन्द्र सिंह भी साथ रहे।
मुलाकात के दौरान श्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय बातचीत हुई।



