प्रमुख खबरें
बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री ने विश्व वन दिवस के अवसर पर कहा कि समूचे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। डॉ प्रेम कुमार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/वन धरती का फेफड़ा है। जीवों को ऑक्सीजन की प्राप्ति वनों से होती है ।ऑक्सीजन के बगैर जीवित रहना 2 मिनट भी मुश्किल है। वनों से हमें फल, फूल, औषधि, भोज्य पदार्थ, बीज, हरियाली, ऑक्सीजन, छाया, पत्ती और हरा_भरा संसार मिलता है। पेड़ पूरे जीवन काल में करोड़ों रुपए का ऑक्सीजन देते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड को सोखता है। जहरीले गैस धूलकण को सोखता है। ध्वनि प्रदूषण को काम करता है। मृदा क्षरण को रोकता है। पशु_पक्षियों का आश्रय स्थल एवं भोजन उपलब्ध कराता है। वर्षा करने का कारक बनता है।मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है।हम सब की जिम्मेदारी है पेड़ लगाए धरती को बचाएं। कहो दिल से,
धरती हरा भरा हो फिर से।*