ब्रेकिंग न्यूज़

*वरीय पत्रकार सुकांत नार्गाजुन नहीं रहे*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 30 अप्रैल :: बिहार के वरीय पत्रकार सुकांत नार्गाजुन का निधन कोरोना से हो गया है। नागार्जुन के निधन से बिहार की पत्रकारिता को बड़ा झटका लगा है। बिहार की पत्रकारिता में सुकांत नागार्जुन को बड़े स्तंभ के रूप में माना जाता था।

सुकांत नागार्जुन प्रख्यात जनकवि नार्गाजुन के पुत्र थे जिनका निधन 30 अप्रैल (शुक्रवार) को पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुकांत नागार्जुन लगभग चार दशकों से बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय थे। सुकांत नागार्जुन बिहार के कई मीडिया संस्थानों यथा नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण जैसे समाचार पत्रों में लंबे समय तक कार्यरत थे। वे काफी अर्से तक दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक पद पर भी कार्यरत थे। बर्तमान में सेवा निवृत्त होने के बाद वे स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे।

सुकांत नार्गाजुन के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन ने बिहार की पत्रकारिता को गहरी क्षति पहुंची है।

नागार्जुन के निधन से पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर है।

————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!