किशनगंज : राज्य-स्तरीय शतरंज हेतु चयन प्रतियोगिता प्रारंभ।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिनांक 12 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर में राज्य-स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हो रहा है। इसमें अपने प्रदेश के सभी 38 जिलों से 4-4 चयनित खिलाड़ीगण राष्ट्रीय-स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उक्त प्रतियोगिता में योगदान कराने हेतु अपने जिले के 4 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का भी चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने दी। उन्होंने कहा कि संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार के सौजन्य से स्थानीय इंडोर स्टेडियम में रविवार से दो-दिवसीय क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया है, जिसका समापन सोमवार को होगा। यह कुल 7 चक्र की एक चयन प्रतियोगिता है, जिसके शीर्ष के 4 बेहतर खिलाड़ियों को उक्त प्रतियोगिता में अपने जिले की ओर से भाग लेने की पात्रता अर्जित होगी एवं प्रत्येक को एक-एक हजार रुपया प्रवेश शुल्क और यात्रा व्यय हेतु प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनका मानना है कि विद्यार्थियों के मानसिक विकास हेतु शतरंज उत्कृष्ट खेल है। इसीलिए वे इस खेल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करते हैं। ताजा समाचार मिलने तक इस चयन प्रतियोगिता में 3 चक्र के समाप्ति पर रोहन कुमार, मुकेश कुमार एवं आयुष कुमार 3-3 अंक, जबकि सौरभ कुमार, अनुज कुमार सिंह, ऋत्विक मजूमदार, धान्वी कर्मकार, जय ब्रतो दत्ता एवं कृष्ण कुमार यादव 2-2 अंक प्राप्त कर चुके हैं। विवान डे, कल्याणी कुमारी, काव्या जैन, हिमांश जैन, जयपाल, विशाल कुमार, रचित बिहानी, उत्कर्ष चौधरी, ओंकार कुमार यादव, रुपिका जैन, सोहन कुमार चौधरी, प्रत्युषी जैन एवं अन्य इनके पीछे-पीछे चल रहे हैं।