District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था थी कड़ी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गा पूजा को लेकर इस बार लगातार तीन दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। तीसरे दिन शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। जिसमे मनोरंजन क्लब, धर्मगंज, रोलबाग, डुमरिया, खगड़ा माछमारा, नेपालगढ़ कॉलोनी, लोहारपट्टी आदि प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसे लेकर ज़िले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर तीसरे तीन भी प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी विसर्जन जुलूश में पुलिस की ओर से निगरानी बरती जा रही थी। प्रतिमा विसर्जन को लेकर देवघाट खगड़ा व डेमार्केट धोबीघाट में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया था।चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। एसपी डॉ इमाम उल हक मेगनु ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। कुछ स्थानों में शुक्रवार को भी प्रतिमा विसर्जन किया गया है। जिसे लेकर थानाध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया था। वही डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु तीसरे दिन के प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर बैठक भी आयोजित की थी। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी भी विसर्जन स्थल का जायजा ले रहे थे। उनके साथ सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह भी मौजूद थें। तीन दिन विसर्जन होने के कारण अलग अलग शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शुक्रवार को भी विसर्जन के दिन नदी के पास एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button