ब्रेकिंग न्यूज़

सचिव भवन निर्माण विभाग, बिहार ,पटना श्री कुमार रवि एवं जिलाधिकारी पटना श्री चंद्रशेखर सिंह ने बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण कर पांच स्वतंत्रता सेनानियों के निर्मित आदमकद प्रतिमा के अनावरण की तैयारी का जायजा लिया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-विदित हो कि बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय में 5 महान स्वतंत्रता सेनानियों की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थल का भ्रमण कर अधिकारी द्वय ने प्रतिमा के निर्माण ,प्रतिमा स्थल की तैयारी, चहारदीवारी सहित कई अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में अधिकारी द्वय ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से भी विचार विमर्श किया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापित की जा रही है उनका विवरण निम्नवत है-

1/स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज राम लखन सिंह वैद्य जी- इनकी प्रतिमा जिला परिषद डाक बंगला बख्तियारपुर में।

2/स्वतंत्रता सेनानी स्व शीलभद्र याजी जी-इनकी प्रतिमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में।

3/स्वतंत्रता सेनानी स्व मोगल सिंह जी-इनकी प्रतिमा प्रखंड कार्यालय परिसर बख्तियारपुर में।

4/स्वतंत्रता सेनानी स्व नाथुन सिंह यादव जी- इनकी प्रतिमा हाट पर बख्तियारपुर

5/स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डुमर सिंह जी- इनकी प्रतिमा श्री गणेश उच्च विद्यालय बख्तियारपुर में।

सचिव भवन निर्माण विभाग ने कार्यपालक अभियंता कार्य प्रमंडल पटना सिटी/गुलजारबाग को सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ को कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है।

सचिव भवन निर्माण विभाग बिहार एवं जिलाधिकारी पटना के साथ अपर समाहर्ता जेनरल श्री विनायक मिश्रा ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पटना श्री प्रमोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ श्री सुमित कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी बख्तियारपुर, अंचलाधिकारी बख्तियारपुर सहित कई अन्य अधिकारी एवं स्थानीय व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!