ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

178-मोकामा विधान सभा उप निर्वाचन, 2022 के लिए मतगणना कर्मियों का आज द्वितीय रैण्डमाइजेशन* किया गया। माननीय सामान्य प्रेक्षक, 178-मोकामा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र डॉ. रूपेश कुमार तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की उपस्थिति में *समाहरणालय, पटना स्थित एनआईसी* में यह रैण्डमाइजेशन किया गया। आज कुल *50 मतगणना कर्मियों का रैण्डमाइजेशन।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-आज कुल *50 मतगणना कर्मियों का रैण्डमाइजेशन हुआ जिसमें सुरक्षित कर्मियों सहित 16 मतगणना पर्यवेक्षक, 16 मतगणना सहायक तथा 18 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। सुरक्षित कर्मियों की संख्या 6 है।*

विदित हो कि 178-मोकामा विधान सभा उप निर्वाचन,2022 की मतगणना दिनांक 6 नवंबर, 2022 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में निर्धारित है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी तैयारी सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्ण मतगणना हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

आज के इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग, नोडल पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button