District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीडीसी की अध्यक्षता में समेकित मत्स्य पालन योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम,  डीडीसी मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में समेकित मत्स्य पालन योजना की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा योजना से निर्मित/जीर्णोद्धरित निजी एवं सार्वजनिक तालाबों में मत्स्यपालन का कार्य कराने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को निर्देशित किया गया। साथ ही जीविका को हस्तांतरित 14 तलाबों का जीर्णोद्धार कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। सहायक अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग, अररिया को उपलब्ध कराए गये सार्वजनिक तालाबों का जिर्णोद्वार मानसून से पहले कराने का निर्देश दिया गया। बिहार कोशी बेसिन योजना द्वारा संचालित बकरी पालन, बतख पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन, फीश सेलिंग सोप, नया तालाब निर्माण, फीश फीड मील इत्यादि में प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश टी०सी०, बिहार कोशी बेसिन को देते हुए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कराने का भी निर्देश दिया गया। सहायक निर्देशक उद्यान को फारबिसगंज अंचल अवस्थित पोठिया में मखाने की खेती में क्लस्टर कराते हुए महाप्रबंधक उद्योग से समन्वय स्थापित कर मखाना प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रगतिशिल मत्स्यपालकों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण कराने तथा प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर कृषकों से मत्स्यपालन से संबंधित सूझाव प्राप्त करने का भी निर्देश जिला मत्स्य पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button