सतेंद्र सिंह बने जदयू के प्रखण्ड चिकित्सा सेवा प्रकोष्ट अध्यक्ष
गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। जदयू के युवा नेता सतेंद्र सिंह को जदयू के तरारी प्रखण्ड के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ट के प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया है। सतेंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से संगठन के विभन्न पदों पर रहते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार में अपना सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं। सतेंद्र सिंह का संगठन में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए। भोजपुर जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष डा० विजय कुमार सिंह ने तरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत शंकरडीह गांव निवासी सतेंद्र सिंह को प्रखण्ड के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ट प्रखण्ड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। प्रखण्ड चिकित्सा सेवा प्रकोष्ट प्रखण्ड अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देने वालो में साहिल कुमार, कविता सिंह, खुशी कुमारी, भोला यादव और युवा जदयू नेता गोपाल कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दिया



