यिद किए गए सरदार पटेल व इंदिरा गांधी।…

गुड्डू कुमार सिंह:-पीरो। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 36 वीं पुण्यतिथि व लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। इस मौके पर पीरो लोहिया चौक पर कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुरलीकांत मिश्र, वीरेन्द्र मधेशिया, सुनील चौरसिया,अनिल मेहता, परवेज आलम, अशोक केशरी, उषा देवी, बैरम खान आदि ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। दोनों महान विभूतियों को श्रद्धाजंलि देते हुए लोगों ने कहा कि देश की एकता, समृद्धि व तरक्की में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार पटेल ने जहां आजादी के बाद देशी राज्यों के विलयन में अहम रोल अदा किया था वही इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान अदम्य साहस, विवेकपूर्ण निर्णय व कुटनीति का अद्भुत प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। दूसरी ओर एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कृष्णकांत पांडेय, अनिल सिंह, कामेश्वर सिंह, राजेश सिंह, धिजय सिंह, शिव प्रकाश राय सहित अन्य लोगों ने दोनों महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सलाम कुरैशी, भोलू खान, नौशाद अली, असलम इद्रीसी आदि ने सरदार पटेल व स्व इंदिरा गांधी को श्रद्धा से याद किया।