खिजरीश्रद्धांजलि

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजेश कच्छप ने जताया शोक, कहा—झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

रांची। झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजेश कच्छप ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति, समाज और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सरल व्यवहार एवं सक्रिय राजनीतिक जीवन को सदैव स्मरण किया जाएगा।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दुःख की घड़ी में राजेश कच्छप ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की।

ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

Back to top button