ताजा खबर

सैमुअल ने मुक्केबाजी स्वर्ण के रूप में मिजोरम को दिलाया काआईयूजी 2025 का पहला पदक; हरियाणा और दिल्ली का दबदबा कायम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। 17 वर्षीय सैमुअल जाडेंग के लिए मुक्केबाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक विरासत और लाइफलाइन है। पूर्व राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज़ जेडी लालरेनसंगा के बेटे सैमुअल ने लड़कों की 70 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 में मिजोरम का खाता खोला। बुधवार को फाइनल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के पीवीन यादव को 5-0 (सर्वसम्मत निर्णय) से हराया।

हिमाचल प्रदेश के सागर ठाकुर और हरियाणा के अंशुल खस्सा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पारिवारिक संघर्ष से प्रेरित

सैमुअल की यह जीत सिर्फ पदक नहीं, उनके संघर्ष और दृढ़ संकल्प की कहानी है। ग्रेटर नोएडा में हुई यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने के बाद, उन्होंने केआईवाईजी में अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण जीतकर खुद को साबित किया। उनका लक्ष्य खेलो इंडिया स्कीम में जगह बनाना है, जिससे उन्हें ₹10,000 की मासिक छात्रवृत्ति और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

उनके पिता, जो 2019 से एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे हैं, अब घर में ही रहते हैं। परिवार की आय का बड़ा हिस्सा उनके इलाज में खर्च होता है, जिससे सैमुअल की ट्रेनिंग की राह और मुश्किल हो जाती है।

सैमुअल ने कहा, “यह मेरा पहला खेलो इंडिया यूथ गेम्स था। मैं यहाँ पूरी तैयारी के साथ आया था। अब प्राथमिकता स्कीम में जगह बनाना है, ताकि परिवार पर बोझ कम हो और मुझे आगे बढ़ने का मंच मिले।”

परिवार से मिली प्रेरणा

राज्य स्तर पर तीन बार रजत पदक जीतने के बाद, सैमुअल ने 2024 में स्वर्ण जीतकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनके परिवार में मुक्केबाजी की विरासत रही है। उनके पिता और चाचा दोनों बॉक्सर रहे हैं। अब सैमुअल इस विरासत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

“मेरा सपना है भारत का प्रतिनिधित्व करना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स सिर्फ एक शुरुआत है। ये पदक सिर्फ इनाम नहीं, एक संदेश है कि मैं इस मंच पर हूं और यहीं रहूंगा।”

हरियाणा और दिल्ली का दबदबा

जहाँ मिजोरम के लिए सैमुअल ने सुर्खियाँ बटोरीं, वहीं हरियाणा के मुक्केबाजों ने लड़कों की स्पर्धाओं में 10 में से 6 स्वर्ण जीतकर अपना वर्चस्व कायम रखा। दिल्ली की लड़कियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रमुख मुकाबलों में लड़कों के 55 किग्रा फाइनल में चंडीगढ़ के हर्ष ने दिल्ली के टिकम सिंह को 4-1 के विभाजित निर्णय से हराया। इसी तरह मणिपुर की राधामणि लॉंगजम ने पंजाब की मुस्कान को 3-2 से हराकर 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा की निशा ने राजस्थान की जिग्यासा पटेल को 3-2 से हराकर 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता।

 

नतीजे

लड़कों के फाइनल:

• 50 किग्रा: जतिन शर्मा (हरियाणा) ने बृजेश टम्टा (उत्तराखंड) को हराया; कांस्य: तेजस खोंखर (हरियाणा), कीर्तीवासन ए.के. (तमिलनाडु)

• 55 किग्रा: हर्ष (चंडीगढ़) ने टिकम सिंह (दिल्ली) को 4-1 से हराया; कांस्य: जैतन (हरियाणा), सुंद्रम यादव (उत्तर प्रदेश)

• 60 किग्रा: शुभम (हरियाणा) ने यशविंदर मोर (हरियाणा) को हराया; कांस्य: प्रिंस कुमार सिंह (छत्तीसगढ़), आर्यन दहिया (दिल्ली)

• 65 किग्रा: मौसम सुहाग (हरियाणा) ने जसरीत मोर (मध्यप्रदेश) को हराया; कांस्य: रीवाश राय (सिक्किम), गौरव (हरियाणा)

• 70 किग्रा: सैमुअल ज़ाडेंग (मिजोरम) ने पीवीन यादव (उत्तर प्रदेश) को हराया; कांस्य: सागर ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), अंशुल खस्सा (हरियाणा)

• 75 किग्रा: राहुल कुंडू (हरियाणा) ने शुभदीप सिंह (पंजाब) को RSC से हराया; कांस्य: आशीष कुमार (दिल्ली), हर्षित थापा (उत्तराखंड)

• 80 किग्रा: लोकेश (हरियाणा) ने दीपांशु (हरियाणा) को हराया; कांस्य: आदित्य (हरियाणा), निर्बाण ज्योति गोगोई (असम)

• 85 किग्रा: गौरव (दिल्ली) ने अनिकेत ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) को हराया; कांस्य: त्रिदेव (हरियाणा), शिवम कुमार (बिहार)

• 90 किग्रा: हेमंत सांगवान (हरियाणा) ने आर्यन राघवा (हिमाचल प्रदेश) को RSC से हराया; कांस्य: निखिल (हरियाणा), विशाल सिंह (पंजाब)

• 90+ किग्रा: कृष्ण (हरियाणा) ने विश्वजीत चौधरी (उत्तर प्रदेश) को RSC से हराया; कांस्य: हार्दिक बाली (पंजाब), प्रियांशु कुमार (बिहार)

 

लड़कियों के फाइनल:

• 48 किग्रा: सुमन कुमारी (राजस्थान) ने निधि (दिल्ली) को हराया; कांस्य: अनामिका (राजस्थान), समीक्षा (महाराष्ट्र)

• 51 किग्रा: आहाना शर्मा (दिल्ली) ने हिमानी (दिल्ली) को वॉकओवर से हराया; कांस्य: गुणाश्री (तमिलनाडु), सन्नु कुमावत (राजस्थान)

• 54 किग्रा: निशा (राजस्थान) ने जन्नत (हरियाणा) को हराया; कांस्य: शिखा (हरियाणा), नव्या (हरियाणा)

• 57 किग्रा: राधामणि लॉंगजम (मणिपुर) ने मुस्कान (पंजाब) को 3-2 से हराया; कांस्य: गौरी गोस्वामी (दिल्ली), कंचन (हरियाणा)

• 60 किग्रा: विनी (हरियाणा) ने मानसी नगर (दिल्ली) को हराया; कांस्य: ईवा यादव (हरियाणा), डिंपल यादव (उत्तराखंड)

• 65 किग्रा: निशा (हरियाणा) ने जिग्यासा पटेल (राजस्थान) को 3-2 से हराया; कांस्य: अंजली (दिल्ली), हरनूर कौर (हरियाणा)

• 70 किग्रा: आकांक्षा फलासवाल (दिल्ली) ने निशी धुल (चंडीगढ़) को हराया; कांस्य: सानिया (हरियाणा), कोमल मेहता (उत्तराखंड)

• 75 किग्रा: आरती कुमारी (दिल्ली) ने शिवानी तूर (पंजाब) को हराया; कांस्य: नेहा कुमारी (राजस्थान), दिव्यांशी कुकरेती (उत्तराखंड)

• 80 किग्रा: कृतिका वासन (दिल्ली) ने अंशिका डबास (चंडीगढ़) को हराया; कांस्य: अनीशा शर्मा (राजस्थान), भक्ती रविंद्रसिंह चुन (महाराष्ट्र)

• 80+ किग्रा: प्राची टोकस (दिल्ली) ने प्रथिसा एम (तमिलनाडु) को RSC से हराया; कांस्य: गुरसीरत कौर (चंडीगढ़), ईशु (हरियाणा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button