किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : केंद्रीय गृह मंत्री के लाइव प्रसारण को किसानों ने देखा।

किशनगंज, 28 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इफको मुख्यालय नई दिल्ली में इफको द्वारा विकसित इफको नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक राष्ट्र को समर्पित किया। जिसका लाइव प्रसारण शुक्रवार को जिले के अलग अलग स्थानों में दिखाया गया। प्रसारण जिले के कृषक सेवा केंद्र ठाकुरगंज, लहरा चौक, मस्तान चौक, बिस्कोमॉन बहादुरगंज व ठाकुरगंज में दिखाया गया। क्षेत्र अधिकारी इफको अमृतेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रसारित किया गया। जिसमें कई किसान मौजूद थे। क्षेत्र अधिकारी इफको ने कहा कि यह उर्वरक पौधे की उत्पादकता बढ़ाने में कारगर है। इसे आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर कृषि के ध्येय के अनुरूप विकसित किया गया है। यह परंपरागत डीएपी से सस्ता है। डीएपी की एक बोरी की कीमत 1350 है। जबकि नैनो डीएपी (तरल) के एक बोतल की कीमत मात्र 600 है। इसका प्रयोग जैविक रूप से सुरक्षित है तथा इसका उद्देश्य मृदा, जल और वायु प्रदूषण को कम करना है। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक डीएपी के आयात पर निर्भरता कम होगी। इससे परिवहन और भंडारण की लागत में भी कमी आएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button