District Adminstrationअपराधकिशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : प्लेटफार्म पर घूम रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आरपीएफ की टीम ने बुधवार की देर रात किशनगंज रेलवे स्टेशन पर घूम रहे चार संदिग्ध बाग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को 3 बजे आरपीएफ थानाध्यक्ष बीएम धर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर आरपीएफ की टीम किशनगंज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी चार व्यक्ति प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। चारों के सन्दिग्ध लगने पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ में इनके बांग्लादेशी होने का पता चला। ये सभी बंग्लादेश से भारत मे अवैध तरीके से प्रवेश किये थे। आरपीएफ व जीआरपी चारो नागरिकों से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर रेल डीएसपी भी किशनगंज पहुंचे है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button