राज्य

जनता के आक्रोश का प्रतिबिंब बनेगा रालोजद का राजभवन मार्च – रमेश कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि जातीय गणना में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ आगामी 14 अक्टूबर को घोषित राजभवन मार्च जनता के आक्रोश को परिलक्षित करेगा। श्री कुशवाहा आज पार्टी कार्यालय में पटना स्थित पार्टी के प्रमुख नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वर्तमान आंकड़ों को सुधारा नहीं गया तो आने वाली पीढ़ी सदियों तक इसका खामियाजा भुगतेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने कहा कि राजभवन मार्च को सफल बनाने हेतु पार्टी ने 10 वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया है जो पटना एवं आस पास के क्षेत्रों में जा कर मार्च के लिए व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करने के अभियान में लगे हैं उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, अख्तर नेहाल, अंगद कुशवाहा, अशोक राम, सुभाष चंद्रवंशी, मंजेश शर्मा, डॉक्टर निर्मल सिंह,संतोष गौड़, स्मृति कुमुद, राघवेंद्र कुशवाहा आदि प्रमुख हैं|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!