राज्य

*बिहार प्रदेश के सभी जिलों में रालोजद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति निकाला आभार यात्रा*

• जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर हुआ कार्यक्रम*

पटना डेस्क:-पटना  | राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के नेतृत्व आज सभी 38 जिलों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व भारत सरकार प्रति जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर आभार यात्रा निकला| उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने देते हुए बताया की पूरे बिहार में जोरदार तरीके से रालोजद कार्यकर्ताओं ने अपने अपने जिलो में भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर आभार यात्रा निकाला जिसमे राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी अपने अपने जिलो में शामिल हुए|

*रालोजद बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा ने गणतंत्र दिवस पर झंदोतोलन किया|*

संजीत कुमार बने पटना जिला ग्रामीण रालोजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोक जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम ने पटना जिला ग्रामीण के श्री संजीत कुमार को अपने प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने बताया कि रालोजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में श्री संजीत कुमार को जिला अध्यक्ष का मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम ने पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में सौपी| इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डा. रणविजय सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, बसंत चौधरी पटेल, वीरेन्द्र सिंह दांगी, महासचिव व प्रवक्ता ई. हेमंत कुमार, राहुल कुमार, प्रदेश सचिव पम्पुल सिंह, विनोद पप्पू, खुर्शीद अहमद, गुड्डू वर्मा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा समेत सैकड़ो नेतागण मौजूद थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button