राज्य

खीरू बीघा नगरनौसा (नालंदा) के गोली कांड मैं पीड़ित दलित परिवार से मिला रालोजद प्रतिनिधि मंडल।..

पटना डेस्क:-राष्ट्रीय लोक जनता दल का एक प्रतिनिधि मंडल रालोजद नेत्री सोनम पासवान के नेतृत्व में खीरू बीघा नगरनौसा (नालंदा) के गोली कांड में मृतक संतु कुमार के परिवारजनों से मिलकर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया!

ज्ञात हो की विगत 20 नवंबर 2023 को नगरनौसा प्रखण्ड के खजूरा पंचायत ग्राम खीरूबीघा में एक दलित व्यक्ति संतु पासवान की गांव के लोगों के द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, आज 10 दिन बीत जाने के बावजूद एक भी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है| सोनम पासवान ने नगर नगरनौसा थाना प्रभारी से मिलकर नामजद अभियुक्तों को जल्द से जल्द जल्द गिरफ्तार करने की मांग की अन्यथा रालोजद पीड़ित परिवार के साथ धरना प्रदर्शन करेगी!

उक्त आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता इंजीनियरिंग हेमंत कुमार ने बतलाया की आज बिहार में जिस तरह का कानून व्यवस्था एवं असमाजिक तत्वों का बोलबाला है प्रशासन का डर किसी पर नहीं है इस तरह का जघन्य अपराध की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है हेमंत कुमार ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर के दोषियों के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई करें। प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्यों में प्रखण्ड अध्यक्ष सरबजीत सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सुदामा पासवान महिला प्रकोष्ठ की रिंकु देवी सविता देवी अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे!

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!