राज्य

कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोजद ने राज्यव्यापी अभियान चलाने का लिया निर्णय

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-आगामी 23 जनवरी को पटना में प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने हेतु राष्ट्रीय लोक जनता दल ने राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में आज पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई जिसमे बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भुनाथ सिन्हा, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा एवं प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज उपस्थित हुए, जिसमे यह फैसला लिया गया की पार्टी आगामी 6,7 एवं 8 जनवरी 2024 को बिहार के सभी 38 जिलों में जिला स्तरीय बैठक में जयंती समारोह में लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु अपने कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जायेगा| पार्टी ने अपने 15 वरिष्ठ नेताओं के टीम की घोषणा की है जो क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में जिला प्रभारी व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल रहेंगे| इसके अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश सिंह कुशवाहा पटना व अरवल जिला में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भुनाथ सिन्हा जहानाबाद व गया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ पटेल खगड़िया, मुंगेर व नवादा, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रेखा गुप्ता को दरभंगा एवं मधुबनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मदन चौधरी को मधेपुरा, सहरसा व सुपौल, श्री सुभाष चंद्रवंशी को शेखपुरा, लखीसराय व जमुई, ई० अजय कुशवाहा को कैमूर, भोजपुर व नालंदा, श्री चंदन बागची को पूर्णिया, अररिया व किशनगंज, श्री सुभाष सिंह कुशवाहा को सिवान, छपरा व गोपलगंज, डा जंग बहादुर सिंह को औरंगाबाद, बक्सर व रोहतास, श्री प्रशांत पंकज को वैशाली, श्री ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू को समस्तीपुर व बेगुसराय, श्री राम पुकार सिन्हा को शिवहर व सीतामढ़ी, श्री ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह को मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व पश्चिम चंपारण, श्री हिमाशु पटेल को भागलपुर कटिहार व बांका के क्षेत्रिय प्रभारी के रूप में जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के देख-रेख में बैठक कराना सुनिचित करेंगे|
यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने दी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button