किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शतरंज प्रतियोगिता में रिया एवं मानव बने चैंपियन

किशनगंज, 30 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में गट्टानी कंपलेक्स तेघरिया में संचालित की जा रही एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र किशनगंज चेस अकैडमी में रविवार को एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रिया गुप्ता एवं मानव तामांग चैंपियन घोषित हुए। इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा उक्त केंद्र के संचालक कमल कर्मकार ने आगे बताया कि अपने विभाग में रिया के बाद आस्था अग्रवाल को दूसरा एवं अपेक्षा सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं अन्य विभाग में मानव के बाद पूर्ण दोकानिया दूसरे तथा संयम अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। आयुष कुमार, अजितेश साहा एवं अन्य विशेष पुरस्कार हेतु नामित हुए। इन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने पुरस्कृत किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button