ताजा खबर

*बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक (CSA) के 277 पदों हेतु परीक्षा परिणाम घोषित*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक (Customer Service Assistant–CSA) के कुल 277 पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) एवं बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) में नियुक्ति हेतु आयोजित की गई थी।

उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

बैंक प्रबंधन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न की गई है। आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश एवं आवश्यक सूचनाएँ भी वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएंगी।
बैंक ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि नवचयनित कर्मी सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!