ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आदरणीय मुख्यमंत्री जी अगर आप में थोड़ी भी नैतिकता है तो आप इस्तीफा दें – विजय नंद पाठक

केवल सच/ पलामू

मेदनीनगर – डाल्टनगंज में भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला के अध्यक्ष विजय नंद पाठक के नेतृत्व में कल गीता भवन से लेकर छः मुहान यानी राजेन्द्र चौक तक हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध एक शव यात्रा निकाली गई ।जिसमें पलामू जिले के बहुत से कार्यकर्ता व जनता ने अपना समर्थन दिया।  छः मुहान पर पहुंचकर शव का दाह किया गया। सभी ने एक स्वर में हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन होश में आओ, हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, हेमंत सोरेन हाय- हाय का नारा एक स्वर में बुलंद किया। समूचा छः मुहान चौक हेमंत सोरेन की काली करतूतों के विरुद्ध नारों से गुंजायमान हो गया। प्रमुख लोगों में पलामू के विधानसभा, लोकसभा के चुनाव प्रभारी विनय जयसवाल, लातेहार जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष राजधनी यादव , जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, भाजपा के हुसैनाबाद के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ,दुर्गा जौहरी, मंजू गुप्ता, रूपा सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पांडे,जिला मीडिया प्रभारी संटू सिंह ,सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ,युवा मोर्चा के महामंत्री विपुल गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व जनता इस कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शी रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!