District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राज्यस्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता 12 से 15 मार्च तक बेगूसराय जिला में, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किये रवाना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता 2021-22 बालिका आयु वर्ग अंडर 14/17/19 का आयोजन बेगूसराय जिला में 12 मार्च से 15 मार्च 2022 को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (कबड्डी) बालिका सभी आयुवर्ग को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से विभाग द्वारा निर्धारित खेल पोशाक प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ बेगूसराय के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी, किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया। खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और निरंतरता को जिस खिलाड़ी ने आत्मसात कर लिया उसे सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। सभी खिलाड़ी में इन गुणों के साथ-साथ धैर्य और अनुशासन का होना भी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। विदित हो कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन दिसंबर माह में किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। बैडमिंटन खेल विधा के प्रत्येक आयु वर्ग में 10-12 बालिकाओं को जिला खेल दल में भेजा गया है। खेल दल के साथ प्रबंधक और प्रशिक्षक के रूप में तृप्ति चटर्जी, प्रिया हालदार, सुनील कुमार, शगुभा, मनाजिर हसन, शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रतिनियुकत किए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button