ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रिलायबल इंडिया ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-पटना के शिवी कम्युनिटी हॉल में रिलायबल इंडिया ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन। यह आयोजन रिलायबल इंडिया के एमडी विनय पाठक ने शिवी फाउंडेशन की सचिव श्रीमती मधु मंजरी और राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान के साथ मिलकर किया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। आंगतुंक अतथियो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अतथि के रूप में आलोक कुमार मेहता, दुष्यंत चौहान, इला मित्तल, राहुल सिंह, रीना सिंह, सोनल सिंह और छोटा आर्यन् शौमिल श्री समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सूत्रों ने बताया कि होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

उक्त अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलाकार और एंकर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर विनय पाठक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है।

मधु मंजरी ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले- शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

सोनल सिंह ने कहा कि होली के त्योहार मे हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी दिखाता है और एकता का संदेश भी देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button