ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

16/02/2023 की बिहार कि प्रमुख प्रशासनिक खबरें पढ़े केवल एक क्लिक में।

सागर कुमार विशेष संवाददाता

16/02/2023 की बिहार कि प्रमुख प्रशासनिक खबरें पढ़े केवल एक क्लिक में।

 

पटना

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के आज आखिरी दिन बेगूसराय और पटना जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय जिला के ग्राम कंकौल में विकास कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा बेगूसराय जिला के ग्राम कंकौल, पंचायत चिलमिल में स्थानीय लोगों से संवाद कर योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के आज आखिरी दिन ज्ञान भवन, पटना में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में चल रहे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

 

Advertisement Place
Advertisement Place

महामहिम पूर्व राज्यपाल श्री फागू चौहान की विदाई समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई विभागीय मंत्री एवं वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

पटना के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने फसल आच्छादन, डीजल अनुदान, उर्वरक की उपलब्धता एवं किसानों को विद्युत आपूर्ति समेत कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिलान्तर्गत खगड़िया से मधेपुरा सीमा तक बन रहे NH-107 के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग एवं एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Advertisement Place
Advertisement Place

नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्री, 2023 पर्व को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button