घटना/दुर्घटनाप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

गुलजारबाग आग कांड में झुलसे अनिल कुमार की दिल्ली जाने के क्रम में हुई मौत

सागर कुमार विशेष संवाददाता की रिपोर्ट 

गुलजारबाग आग कांड में झुलसे अनिल कुमार की दिल्ली जाने के क्रम में हुई मौत

 

16/02/2023

बिहटा/पटना/गुलजारबाग

पटना के गुलजारबाग में जीआरपी पुलिस द्वारा जबरदस्ती अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में एक दुकान में भयंकर आग लग जाने से 4 लोग गंभीर रूप से आग से जल गए।

परिवार वालों और पीड़ितों का आरोप है कि उक्त लाठीचार्ज और उक्त घटना बिना मजिस्ट्रेट के जीआरपी और लोकल पुलिस के द्वारा किया गया जबकि मामला न्यायालय में लंबित है फिर भी जीआरपी ने आपाधापी में बल प्रयोग किया और उनके पड़ोसी के द्वारा गैर इरादतन उस दुकान में आग लगा दिया गया जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन मौके पर तक जीआरपी के कोई भी बड़े अधिकारी पदाधिकारी नहीं पहुंचे।

अपोलो बर्न हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा अनिल कुमार की हालत अत्यधिक खराब होने की वजह से पटना डीएम के निगरानी में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था परंतु अभी अभी पता चला है कि दिल्ली ले जाने के क्रम में रात के लगभग 11:30 बजे बिहटा के आसपास में अनिल कुमार की मौत हो गई।

Advertisement Place
Advertisement Place

पीड़ित और पीड़ित परिवार की मांग है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच 5 सदस्य की कमेटी द्वारा निष्पक्ष रुप से कराई जाएं।

Related Articles

Back to top button