राजनीति

जातीय गणना के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक जनता दल का राज्यव्यापी धरना संपन्न॥

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –राष्ट्रीय लोक जनता दल ने जातीय गणना के सन्दर्भ में राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए आकड़ो के विरोध में आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना का आयोजन किया| धरना में शामिल लोगों ने जातीय गणना के वर्तमान आकड़ो को गलत बताते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए पुनः गणना की मांग की| उल्लेखनीय है कि रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सर्व प्रथम इस सम्बन्ध में व्याप्त विसंगतियों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था, इसके बाद सत्ता और विपक्ष की तरफ से भी यह आवाज़ आने लगी कि इसमें कमजोर वर्ग के अन्य पिक्षड़ी, अत्यंत पिक्षड़ी जातियों की संख्या को साजिशन कम किया गया| धरना के बाद जिला पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौपा|

इसी मुद्दे पर पार्टी ने आगामी 14 अक्टूबर को पटना के गाँधी मैदान से राज भवन मार्च का भी आयोजन किया है, जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के सभी नेतागण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!