अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

घटना 10 दिन पूर्व की है, पीड़िता लोकलाज के कारण थाने में मामला दर्ज करवाने से परहेज कर रही थी।

किशनगंज, 14 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरंगज थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी युवक पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना 10 दिन पूर्व की है। पीड़िता लोकलाज के कारण थाने में मामला दर्ज करवाने से परहेज कर रही थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता किसी कार्य से बाहर गई थी। पीड़िता के वापस लौटने में शाम हो गई। जब वह वापस लौट रही थी तभी गांव का आरोपी युवक सामने आ गया और चाकू का भय दिखा कर पहले छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर धमकी देने लगा। देर होने पर महिला के पति अपनी पत्नी की खोजबीन करने घर से निकले तब उसे भी घटना की जानकारी मिली। लोकलाज के कारण पहले तो महिला चुप रही। बाद में हिम्मत जुटायी और मामला दर्ज करवाने महिला थाना पहुंच गई। इधर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है। महिला का मेडिकल जांच भी करवाया गया। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button