अपराधगिरफ्तारीझारखंडपुलिसरांची

रांची पुलिस ने विधानसभा थाना क्षेत्र से दो तस्करों को हथियार और 2300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार…

रांची//राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अरविंद कुमार और हरीश उरांव है। दोनों ही विधानसभा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 397 ग्राम ब्राउन शुगर ,एक देशी पिस्टल, चार जिन्दा गोली, एक आईफोन, एक सैमसंग मोबाइल, नगद 4,51,550/-रु, डिजिटल तराजू, एटीएम कार्ड और एक महिन्द्रा थार बरामद किया है।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि ब्राउन शुगर कारोबारी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।यह ब्राउन शुगर का कारोबार लगातार कर रहे है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रॉची के नेतृत्व मे एक छापामारी टीम का गठन किया गया।  पुलिस की टीम ने छापेमारी की और ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ब्राउन शुगर कारोबारी ने बताया कि पहले लोगों से संपर्क किया जाता था उसके बाद ब्राउन शुगर उसके पास पहुंचाया जाता था।

बता दे कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात धुर्वा डहु टोली स्थित श्वेता कुजूर के किराये के घर पर समय करीब 02.20 बजे रात्रि में छापामारी की।इस छापेमारी के दौरान अरविंद कुमार और हरीश उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने ब्राउन शुगर के तस्करी की जानकारी दी। जिसके बाद एन.डी.पी.एस. एक्ट के निहित प्रावधान के तहत उक्त कमरे की तलाशी ली गई। जहां घर के कमरे से एक सफेद प्लास्टिक में 217 ग्राम छोटे-छोटें सफेद कागज के 2300 पुड़िये ब्राउन सुगर के पाए गए। उसके बाद एक काले प्लास्टिक में ब्राउन सुगर का स्टोन पाया गया, जिसका वजन करने पर कुल 110 ग्राम पाया गया, वही एक सफेद डिब्बे में जिसमें असमानी रंग का ढक्कन लगा हुआ था उसमें ब्राउन सुगर स्टोन की मात्रा 20 ग्राम पाया गया।

तलाशी जारी रखते हुए पुलिस ने चार लाख 51 हजार 550 रुपया नकद बरामद किया एवं अभियुक्त अरविन्द कुमार के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा गोली एक आई०फोन तथा अभियुक्त हरिश उरांव के पास से सैमसंग कंपनी का एक मोबाईल एवं एक आई०फोन बरामद हुआ, साथ ही तलाशी के क्रम में घर के पास खड़े काले रंग की थार वाहन से छोटे-छोटे कागज के पुड़िया में 500 पुड़िया ब्राउन सुगर, जिसका वजन 50 ग्राम है बरामद किया गया।

(क्या कहा रांची के सिटी एसपी ने) देखें वीडियो…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!