अपराधगिरफ्तारीझारखंडपुलिसरांची

रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती और लूटपाट करने वाले दस अपराधियों को किया गिरफ्तार… 

रांची// रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती और लूटपाट करने वाले दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है। राँची पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरोह के दस अपराधियो को एक साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित कई अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। जल्द पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी मिलने संभावना है। राजधानी को अशांत करने और अपने गैंग का दबदबा बनाने के लिए सक्रिय हुए 10 अपराधियो को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरोह ने डोरंडा में अपना मार्ट में लूट, पुंदाग में पेट्रोल पंप में डकैती,उसके बाद राँची के बीआईटी में दो पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे स्थित पेट्रोल पंप में डैकती के बाद ओरमांझी में एक दुकानदार को लूट के क्रम में चाकू मार कर इस गिरोह ने राँची में दहशत फैला दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी टीम ने राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी पारस राणा के निर्देशन में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा और मुख्यालय डीएसपी वन अमर पांडेय के नेतृत्व में बेहतरीन काम करते हुए गिरोह के 10 अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, मोबाइल, छ चाकू, बाइक, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने हाल के दिनों में रांची के अलग-अलग थाना इलाकों में लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था। इन अपराधियों द्वारा टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा, पुंदाग, इलाकों में लगातार पेट्रोल पंप को निशाना बनाया जा रहा था। इन्हीं अपराधियों ने ओरमांझी में चाकूबाजी और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधियो के पास से हथियार और लूट के पैसे भी बरामद किए गए है।

मामले को लेकर रविवार को ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी ने सयुक्त रूप से मामले की प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि राँची शहर में विगत दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित लूट-पाट की घटनाओं का उद्भेदन, संलिप्त गिरोह के 10 अपराधकर्मी गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार अपराधियों में जहीर उर्फ खान,फरहान खान उर्फ बब्लु,शेख जीमल,अरसलान खान, मो० फैजान, सोएब अंसारी, सहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन एवं राजा खान उर्फ खानता शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुन्दाग पेट्रोल पंप, बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, टाटीसिल्वे गेल सीएनजी पंप पर लूटपाट, डोरंडा थाना क्षेत्र के एक दुकान में लूटपाट तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता होटल के पास के एक दुकान में लूटपाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की बात स्वीकार किया गया है।

एसपी ने आगे बताया कि शाहबाज सलमान के ऊपर रांची के अलग अलग थाना में सोलह मामला दर्ज है। रांची पुलिस के लिए शाहबाज सलमान खान लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम देकर सर दर्द बना हुआ था। इसके ऊपर रांची के अलग-अलग थाना में कुल 16 मामले दर्ज है। रांची के चानहो, बरियातू, डोरंडा, धुर्वा समेत अन्य कई थाना में मामले दर्ज है। बताया जाता है कि यह आपराधिक वारदात को अंजाम देने में मास्टरमाइंड है। वहीं जहीर और फरहान खान के ऊपर सिकिदिरी थाना में मामले दर्ज है।इस घटना में संलिप्त अन्य चिन्हित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है, साथ हीं अपराधकर्मियों के अपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियो के पास से हथियार और लूट के पैसे भी बरामद किए गए है। इस मामले को लेकर रविवार को ग्रामीण एमपी और सिटी एसपी ने सयुक्त रूप से मामले की प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि राँची शहर में विगत दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित लूट-पाट की घटनाओं का उद्भेदन, संलिप्त गिरोह के 10 अपराधकर्मी गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार अपराधियों में जहीर उर्फ खान,फरहान खान उर्फ बब्लु,शेख जीमल,अरसलान खान, मो० फैजान, सोएब अंसारी, सहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन एवं राजा खान उर्फ खानता शामिल है। बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुन्दाग पेट्रोल पंप, बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, टाटीसिल्वे गेल सीएनजी पंप पर लूटपाट, डोरंडा थाना क्षेत्र के एक दुकान में लूटपाट तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता होटल के पास के एक दुकान में लूटपाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की बात स्वीकार किया गया है। इस घटना में संलिप्त अन्य चिन्हित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है, साथ हीं अपराधकर्मियों के अपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।

(लूट कांड का खुलासा करते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर..देखे वीडियो)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!