अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुचे अपराधी चढे पुलिस के हत्थे..

पकड़े गए अपराधियो के नाम

  • आफताबआलम उर्फ मोनू इमरोज
    फैसल नवाज़
    मोo तबरेज़
    मोo साहिद अंसारी

पकड़े गए सभी अपराधी रांची के हिंदपीढ़ी के है।

रांची/ओमप्रकाश, आज करीब दिन के 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से सोनू इमरोज के हत्या कांड में आरोपित अभियुक्त पूरानी दुश्मनी के कारण हत्या करने की नीयत से चार पांच अपराधी जेल मोड बाँधगाड़ी क्षेत्र पर भ्रमण कर रहे थे।इसी सूचना पर थाना द्वारा की गई कार्रवाई में दो मोटर साईकिल पर सवार चार अपराधियों को स्थानीय लोगो के सहयोग से बाँधगाडी से पकड़ लिया गया और विधिवत तलाशी लेने पर 6 देसी पिस्टल मैगज़ीन समेत 22 राउंड गोली समेत चार मोबाइल बरामद किया गया।पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी मोनू उर्फ आफताब आलम ने बताया की उसका भाई सोनू इमरोज की हत्या विगत नवंबर 2018 में टैक्सी स्टैंड के पास शकील उर्फ कारू एव उसके सहियोगियो द्वारा किया गया था।जो आज जेल से छूटने वाला था उसी की हत्या की योजना से ये लोग पूरी तैयारी से आये थे।धर पकड़ करने के दौरान स्थानीय लोगो व अपराधियों के बीच झड़प भी हुई जिसके कारण अपराधियों को रिम्स ईलाज हेतु भर्ती किया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button