अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नाबालिग की मौत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम..

बारुण/मयंक कुमार, औरंगाबाद बीते दिन गुरुवार की शाम में बारुण थाना क्षेत्र के केशवपुर में ट्रैक्टर से टक्कर लगने से एक नाबालिक बच्चा घायल हो गया था।जिसकी मौत गुरुवार की रात में ही हो गयी।शुक्रवार के सुबह जब नाबालिक बच्चे का शव बारूण केशवपुर आया तो ग्रामीणों ने दुर्घटना के विरोध में नेशनल हाइवे को जाम कर लगभग तीन घण्टे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की।थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में केशवपुर के निवासी राजू गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की मौत इलाज़ के दौरान हो गयी।जिसके विरूद्ध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया।बीडीओ संजय कुमार और थानाध्यक्ष के समझाने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और जाम छुटा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button